{"_id":"682da2d0e915de99a10ebcdb","slug":"video-awareness-program-held-in-government-primary-center-school-talmehra-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में हुआ जागरुकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में शिक्षा विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय रेडीनेस मेले का आयोजित करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में केंद्र मुख्य शिक्षक राकेश सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों को बताया कि विभाग के निर्देश अनुसार यह मेला आयोजित किया जा रहा है। बच्चों को किस तरह पढ़ने के लिए तैयार करना है और आगामी कक्षा के लिए बच्चों को कैसे तैयार करना है। केंद्र मुख्य शिक्षक ने अभिभावकों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से निवेदन किया गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में राहुल सुमन, संजय धीमान, नीलम कुमारी, सरोज कुमारी, सपना कुमारी, ज्योति ठाकुर के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू, मदन लाल, संदीप कुमारी, सुरेखा, सपना देवी, अंजू वाला, तृप्ता देवी, प्रवीण कुमारी, मोहित, किरन देवी, कंचन देवी, निशा कुमारी, अर्चना कुमारी, मनीषा ठाकुर सहित अन्य अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।