{"_id":"66e053a78d7e8440d7036efc","slug":"video-dc-jatin-lal-planted-herbal-plants-in-mc-park-of-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे
उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को आयुष विभाग के सहयेाग से एमसी पार्क, ऊना में हर्बल पौधे रोपे। इस पहल के अंतर्गत नीम, मोरिंगा, और अश्वगंधा के पौधों का रोपण किया गया। इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और औषधीय पौधों के महत्व को समझाना तथा औषधीय खेती के लाभों को उजागर करना था। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान मौसम हर्बल पौधों के विकास के लिए विशेष रूप से अनुकूल है, जिससे ये पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और जीवित रह सकते हैं। जतिन लाल ने सभी से अपील की कि वे इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं, और इसलिए सभी को पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि फूल, फल, औषधि, और इमारती लकड़ी भी उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् ऊना ललित कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके बाद, उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद अस्पताल का दौरा किया और वहां मरीजों को उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता और मरीजों के अनुभव को लेकर जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।