{"_id":"668bae0c20c148dee7045202","slug":"video-himachal-pradesh-pensioners-welfare-association-una-urban-meeting-of-was-organized","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर संघ ऊना शहरी की बैठक आयोजित, हरमेश सिंह राणा ने की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर संघ ऊना शहरी की बैठक आयोजित, हरमेश सिंह राणा ने की अध्यक्षता
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर संघ ऊना शहरी की बैठक रावमा कन्या स्कूल में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान हरमेश सिंह राणा ने की। बैठक के दौरान सबसे पहले बीते दिनों दिवंगत हुए पेंशनर साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर पेंशनर्ज ने सरकार से बकाया पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान का मामला पर प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि पेंशनर्ज के मेडिकल बिल काफी समय से लंबित पड़े हैं। ऐसे में बुढ़ापे के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के दौरान आर्थिक रूप से भी परेशान रहना पड़ रहा है। इस पर सरकार को जल्द से जल्द पेंशनर्ज के मेडिकल बिलों का भुगतान करना चाहिए। साथ ही पेंशनर्स की बकाया लीव रिवाइज्ड इनकैशमेंट को भी सरकार जल्द जारी करे। सदस्यों ने कहा कि सरकार उनके मामले को लेकर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। इसी के चलते सभी काफी समय से पेंशनर्ज की मांगें लंबित पड़ी है। सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि पेंशनर्ज सम्मान का जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में डीडी विशिष्ट, शशि बाला, कुलभूषण शारदा, प्रेम कालिया, भजन सिंह, रणजीत सिंह, रामस्वरूप शर्मा, एमएस चंदेल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।