{"_id":"668a701008789a3a820f19f8","slug":"video-as-soon-as-the-gates-of-pandoh-dam-open-hooters-will-sound-till-mandi-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंडोह डैम के गेट खुलते ही मंडी शहर तक बजेंगे हूटर, लगने जा रहा है अर्ली वार्निंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंडोह डैम के गेट खुलते ही मंडी शहर तक बजेंगे हूटर, लगने जा रहा है अर्ली वार्निंग सिस्टम
पंडोह डैम से पानी छोड़ने के लिए गेट खुलते ही डैम से लेकर मंडी शहर तक हूटर बजेंगे। इससे लोगों को डैम से पानी छोड़ने को लेकर अलर्ट किया जाएगा। इसके लिए बीबीएमबी प्रबंधन पंडोह डैम पर अरली वॉरनिंग सिस्टम को लगाने जा रहा है। यह जानकारी बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता ई. अजयपाल सिंह ने पंडोह डैम में बीएसएल परियोजना के 48वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सेंसर बेसड इस अरली वॉरनिंग सिस्टम का टेंडर लगा दिया गया है। अगले दो महीनों में इसे स्थापित कर दिया जाएगा। पंडोह डैम से लेकर मंडी शहर तक ब्यास नदी के किनारे 6 हूटर लगाए जाएंगे। यह हूटर न सिर्फ बजेगा बल्कि इससे आवाज के माध्यम से संदेश प्रसारित करने का भी प्रावधान होगा। हूटर ओमनीडायरेक्शनल होगा जो चारों दिशाओं में सुनाई देगा। इससे पहले यह हूटर सिर्फ पंडोह डैम और बाजार के आसपास ही बजता था, लेकिन उसे मैनुअली बजाना पड़ता था। अब यह ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जा रहा है। अजयपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि पंडोह डैम कोई स्टोरेज डैम नहीं बल्कि डायवर्शन डैम है। यहां से बग्गी के लिए पानी भेजने के लिए जो टनल बनाई गई है उससे 8500 क्यूसेक पानी भेजा जाता है जबकि बाकी पानी ब्यास नदी में ही छोड़ना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।