{"_id":"66894c52b230a8bd940205dc","slug":"video-brasha-ma-thalthal-bna-rasata-garabhavata-ka-carapaii-para-ltakara-eblsa-taka-l-gae-parajana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बारिश में दलदल बना रास्ता, गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बारिश में दलदल बना रास्ता, गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक ले गए परिजन
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में बारिश से कीचड़ और जलभराव से गांव उदरा का कच्चा संपर्क मार्ग इतना खराब हो गया कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए घरवालों को उसे चारपाई पर लिटाकर गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा। गांव उदरा टिकरी से मोहनपुर गांव को जोड़ने वाली करीब चार किमी सड़क कच्ची है। रोड पर बरसात में जगह-जगह पानी भर जाता है। ग्रामीण किसी तरह इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में कोई बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो जाता है। बृहस्पतिवार को गांव के जितेंद्र सिंह को इसी तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा। उनकी पत्नी रविता देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस लेकर चालक गांव के संपर्क मार्ग पर आया तो आगे गहरे गड्ढे और कीचड़ देख उसने गांव से कुछ दूरी पर ही एंबुलेंस रोक दी। इस पर जितेंद्र घरवालों की मदद से पत्नी को चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक लेकर गए। इसके बाद गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया जा सका। गर्भवती को चारपाई पर ले जाते हुए गांव के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रोड को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन आज तक किसी ने सड़क बनवाने की जरूरत नहीं समझी। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।