{"_id":"6688eee6e6a459ec360db135","slug":"video-gupt-navratri-begins-at-shaktipeeth-jwalamukhi-for-world-peace-and-welfare","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विश्व शांति कल्याण के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विश्व शांति कल्याण के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्र शुरू
विश्व विख्यात ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र का आगाज हुआ। गुप्त नवरात्र 6 से 15 जुलाई तक चलेंगे। मंदिर में गुप्त नवरात्र का विधिवत आरंभ कन्या पूजन के साथ विधायक संजय रत्न, एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार व मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, न्यास सदस्य पुजारी अविनेंद्र शर्मा, दिव्यांशु भूषण दत्त व अन्य न्यास सदस्यों की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया। इसके साथ ही 81 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के पूजा-पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। पुजारी वर्ग विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए लगातार आठ दिनों तक पूजा-पाठ करेंगे। गुप्त नवरात्र में मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती व अन्य पाठ किए जाएंगे। मंदिर न्यास व पुजारी महासभा की ओर से प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा गया है। विधायक संजय रत्न ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।