Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Meteorological Department declared alert in 8 districts of Punjab, slow pace of monsoon in Chandigarh
{"_id":"66892812c08d7cc2ba0651b7","slug":"meteorological-department-declared-alert-in-8-districts-of-punjab-slow-pace-of-monsoon-in-chandigarh-2024-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों में किया अलर्ट घोषित, चंडीगढ़ में मानसून की धीमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों में किया अलर्ट घोषित, चंडीगढ़ में मानसून की धीमी रफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 06 Jul 2024 04:48 PM IST
मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से उमस काफी रही और लोग इससे परेशान नजर आए। हालांकि शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को हल्के बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को मोहाली और पंचकूला में सुबह बरसात हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।