{"_id":"6ab4c52f31063ede14062c7c","slug":"video-jathedi-school-bangana-swachhta-pakhwada-cleanliness-campaign-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: जटहेड़ी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ, परिसर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: जटहेड़ी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ, परिसर में चलाया सफाई अभियान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:07 PM IST
Link Copied
उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की शपथ के साथ हुई। शपथ लेने के बाद विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मिलकर स्कूल परिसर की सफाई की। इस दौरान कक्षाओं, क्यारियों और शौचालयों की भी सफाई की गई। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इतिहास प्रवक्ता शशि पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है और इसकी थीम “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।
शशि पाल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना, एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकना, डिजिटल स्वच्छता और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अभियान के तहत स्वच्छ एवं हरित उत्सव मनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता, जनभागीदारी और सामूहिक आयोजनों को स्वच्छ, शून्य कचरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों और समुदाय के बीच स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय की पर्यावरण क्लब प्रभारी कंचन लता, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका (चिकित्सा) ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा विद्यार्थियों के बीच सफाई और स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अच्छी स्वच्छता आदतों को अपनाने और उन्हें बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी और अध्यापक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।