{"_id":"654df45c9fdd38b0fe01474b","slug":"video-masama-na-bthal-rakha-thana-ma-chha-gaya-athhara-thhanatarasa-para-uuna-ma-thakha-ranaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मौसम ने बदला रुख, दिन में छा गया अंधेरा, धनतेरस पर ऊना में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मौसम ने बदला रुख, दिन में छा गया अंधेरा, धनतेरस पर ऊना में दिखी रौनक
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:44 PM IST
त्योहारी सीजन में धनतेरस के दिन शुक्रवार को ऊना के बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद थी। सुबह के समय लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में भी पहुंचे। लेकिन करीब 10:30 बजे अचानक मौसम ने रुख बदला और अंधेरा छा गया। पहले तेज हवा और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। दुकानों में खरीदारी करने आए लोग बारिश से बचने के लिए जगह तलाशते दिखे। वहीं जिन दुकानदारों ने खुले आसमान तले सामान सजाया हुआ था, उन्हें सामान बचाने के लिए खासी भागदौड़ करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह धूप नहीं खिली और बादल छाए रहे। हालांकि सर्दी के मौसम धूप नहीं खिलने के बावजूद लोग खरीदारी के लिए ऊना शहर के बाजार में पहुंचे। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे। लेकिन बारिश ने खरीदारों के साथ दुकानदारों की तैयारी पर पानी फेर दिया। दुकानों के बाहर लगे स्टॉल एकाएक उठाने पड़ गए। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक लगातार जारी रही। ऐसे में दुकानदारों को दोबारा स्टॉल लगाने का मौका भी नहीं मिला। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम तक मौसम की स्थिति यथावत रहेगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।