{"_id":"685fa66c68f083565105ad6d","slug":"video-meeting-of-senior-citizens-forum-una-held-in-mc-park-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: एमसी पार्क में हुई वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: एमसी पार्क में हुई वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना की बैठक
वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना की बैठक शनिवार को एमसी पार्क स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की। इस बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी का मामला भी बैठक में उठाया गया। अध्यक्ष जी आर वर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी है ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है, जिसके चलते लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। साथ ही शहर में आवारा कुत्तों की समस्या भी बढ़ती जा रही है जिस पर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की की शहर की समस्याओं को निपटने के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। बैठक में फार्म के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।