{"_id":"66854934b8069a250603cfea","slug":"video-mla-vivek-sharma-inaugurated-his-public-relations-office-in-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में किया अपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में किया अपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन
कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा ब्लॉक में अपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक द्वारा बंगाणा में अपने कार्यालय का उद्घाटन किए जाने पर उनके कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय न होने के कारण लोग अपनी समस्या नहीं बता पाते थे लेकिन अब कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर विधायक कार्यालय में कभी भी आ सकता है। माननीय विधायक ने बताया कि यह कार्यालय हफ्ते में 7 दिन खुला रहेगा जिसमें से सोमवार और मंगलवार को वह स्वयं अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। अगर किसी कारण वह कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सके तो उनकी जगह पर नियुक्त व्यक्ति वहां पर उपस्थित रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या है तो वह सीधे विधायक से अपनी समस्या बता सकता है विधायक की अनुपस्थिति में वहां पर नियुक्त व्यक्ति से अपनी समस्या बता सकता है तथा उसका समाधान पा सकता है। माननीय विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय में लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही उनका निपटारा किया। जो कुछ समस्याएं रह गई उनको विभाग द्वारा जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन मीना चौधरी,बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी सहित कांग्रेस पदाधिकारी विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।