Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : MLA Vivek Sharma said Our aim is to solve every problem of the people of Kutlahad and provide them every facility
{"_id":"67a47cc3559ae03d7b0bd982","slug":"video-mla-vivek-sharma-said-our-aim-is-to-solve-every-problem-of-the-people-of-kutlahad-and-provide-them-every-facility","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का समाधान करके उन्हें हर सुविधा मुहैया करवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का समाधान करके उन्हें हर सुविधा मुहैया करवाना
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक विवेक शर्मा ने 27 पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में जिलाधीश ऊना जतिन लाल जिला पंचायत अधिकारी के साथ जिला प्रशासन मौजूद रहा। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी पंचायत में आ रही बिकास कार्यों एवं अन्य समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। बही इस बैठक में पंचायत स्तर पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। विधायक विवेक शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को 31 मार्च तक पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रोजेक्ट अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य गांव से शहर तक जनता की समस्याओं का समाधान करना है। हर घर तक पक्का रास्ता और हर गांव को सड़क सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि वे 31 मार्च 2025 तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं पहले से स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यों की धीमी गति से जनता को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।