{"_id":"65ec0a22e9d987c2470162d8","slug":"video-patients-upset-due-to-strike-by-doctors-leaving-pens-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में डॉक्टरों की कलम छोड़ हड़ताल से मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में डॉक्टरों की कलम छोड़ हड़ताल से मरीज हुए परेशान
Patients upset due to strike by doctors leaving pens in Una
चिकित्सकों की लगातार चल रही कलम छोड़ हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद उपचार के लिए पहुंचे मरीज दोपहर 12:00 तक ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों के ओपीडी में नहीं बैठने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोग भटकने को मजबूर हैं। बीमारी की हालत में मरीजों को चिकित्सा के लिए ओपीडी में बैठ कर इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ चिकित्सक भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सरकार की तरफ से अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल करना ने बताया कि शनिवार को भी चिकित्सक कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। अब आगामी रणनीति क्या रहेगी, इस पर प्रदेश स्तरीय संगठन निर्देश जारी करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।