सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Samarthya launched in Una this initiative of the district administration is dedicated to youth and women welfare

VIDEO : ऊना में ‘सामर्थ्य’ का शुभारंभ, युवा एवं महिला कल्याण को समर्पित है जिला प्रशासन की ये पहल

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:25 PM IST
VIDEO : Samarthya launched in Una this initiative of the district administration is dedicated to youth and women welfare
उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना जिले में युवा एवं महिला कल्याण को समर्पित एक नई पहल ‘सामर्थ्य’ का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन की इस पहल में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से काम किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने शुभारंभ कार्यक्रम में बताया कि इसमें 6 मुख्य घटकों - फिटनेस, प्रतिस्पर्धात्मकता, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, जागरूकता एवं नियंत्रण और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए काम किया जाएगा। मुख्यतः संरचनात्मक निर्माण के साथ साथ प्रोत्साहन पूर्ण वातावरण के सृजन पर फोकस रहेगा। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से लागू इस पहल की सफलता में जिले की औद्योगिक इकाइयों से सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। इस मौके उपायुक्त ने खुद डोनेशन की पहल करते हुए रेडक्रॉस को अपनी ओर से 25 हजार का अंशदान दिया। उन्होंने सभी जिला वासियों से इस पहल में भागीदार बनने तथा आर्थिक सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नशा मुक्त हिमाचल बनाने पर विशेष जोर है। इसके साथ ही, वे आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए युवाओं और महिलाओं के स्वावलंबन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सामर्थ्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने पर फोकस रहेगा, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें और सामुदायिक विकास में अपना योगदान दे सकें। जतिन लाल ने कार्यक्रम के 6 मुख्य घटकों की जानकारी देते हुए बताया कि पहले घटक फिटनेस के तहत, युवाओं को नशे से बचाने और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के मकसद से पंचायत स्तर पर ओपन जिम्नेजियम, खेल के मैदान, योग कोर्ट और सामुदायिक खेल आयोजनों पर बल दिया जाएगा। दूसरे घटक प्रतिस्पर्धात्मकता के अंतर्गत, बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना शामिल है, जिसमें यूपीएससी कोचिंग, उच्च अध्ययन छात्रवृत्ति, पठन कक्ष और सेना प्रवेश परीक्षा की तैयारी में सहायता की जाएगी। तीसरे घटक श्कला एवं संस्कृतिश् में, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए शिल्प, संस्कृति केंद्र, महोत्सव, उत्सव, सांस्कृतिक दौरे और भाषा पाठ्यक्रमों पर फोकस किया जाएगा। चौथे घटक उद्यमिता के तहत, आजीविका केंद्र, नौकरी मेले, स्वयं सहायता समूह सहयोग और कृषि आधुनिकीकरण पर बल दिया जाएगा। पाँचवे घटक जागरूकता और नियंत्रण में, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और कुपोषण उन्मूलन पर काम किया जाएगा। छठे घटक श्सामाजिक मूल्य संवर्धनश् के तहत, महिला सशक्तिकरण, मूल्यपरक शिक्षा कैंप, रक्तदान शिविर और सामुदायिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। ‘सामर्थ्य’ का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों को उच्च शिक्षा में सहायता के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत प्रशासन गरीब परिवारों की 25 जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई का खर्च वहन करेगा। इस योजना के तहत, वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में 25 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसमें केवल वे लड़कियां आवेदन के लिए पात्र हैं जिनके पिता का स्वर्गवास हो चुका है या जिनके पिता 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। आवेदक ऊना जिले की निवासी होनी चाहिए, किसी अन्य योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए, और उनके परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित लड़कियों को उनकी डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले चरण में 25 लड़कियों का चयन उनके अंक और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी उपायुक्त कार्यालय के कक्ष सं. 413 से प्राप्त की जा सकती है। उद्योग जगत ने सराहा, सहयोग के लिए बढ़ाए हाथ सामर्थ्य के शुभारंभ कार्यक्रम में उपायुक्त ने जिले की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के कार्यान्वयन और सहयोगात्मक पहलुओं पर चर्चा की। औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के विजन और इस नई पहल की खुले मन से सराहना की और हर तरह से सहयोग देने का संकल्प किया। सीधे संवाद में उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न घटकों में अपनी भागीदारी का भरोसा दिया। उपायुक्त जतिन लाल की सोच का सुफल है ‘सामर्थ्य’ ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम उपायुक्त जतिन लाल की सामाजिक सरोकार को समर्पित सोच का परिणाम है। उपायुक्त ने बताया कि अपनी आईएएस प्रोबेशन अवधि के दौरान उन्हें समाज की जरूरतों को समझने का मौका मिला। उन्होंने पाया कि सामुदायिक विकास पर केंद्रित एक ऐसी पहल की आवश्यकता है, जिसमें युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें स्वावलंबी बनाने और महिला कल्याण के कार्य किए जाएं। जब वे डीसी बने, तो अपने इस विजन को जमीन पर उतारने का अवसर मिला। उन्होंने सभी से एक टीम की तरह काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं सीपीओ संजय सांख्यान, जिले के सभी एसडीएम, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : जगरांव में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत

06 Aug 2024

VIDEO : अंतरराज्यीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगियों ने मचाया धमाल, पुरस्कार मिले तो खिले चेहरे

06 Aug 2024

VIDEO : हरिद्वार की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग देख दहशत में आए लोग, देखें वीडियो

06 Aug 2024

Chhindwara News: NDRF की टीम ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला श्रद्धालु का शव, कार के साथ बह गया था

06 Aug 2024

VIDEO : रामपुर के शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

06 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में सफाईकर्मियों ने दिया धरना, भड़के नगर आयुक्त

06 Aug 2024

VIDEO : बेकरी में आग लगने से लाखों का नुकसान, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग

06 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला के डडियाना में बदमाशों ने की तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या

06 Aug 2024

VIDEO : मुरादाबाद के शिवालयों में बम भोले की गूंज, कांवड़ियों के साथ श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

06 Aug 2024

VIDEO : शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, होनहारों में उत्साह

06 Aug 2024

VIDEO : जर्जर मकानों को किया जा चुका है चिन्हित, नगर निगम करेगा काम

06 Aug 2024

VIDEO : जर्जर मकान गिराने के लिए कई बार दिया गया था शिकायती पत्र, प्रशासन ने नहीं दिखाई गंभीरता

06 Aug 2024

VIDEO : मेरी जिंदगी नर्क बना दी..., कहकर फफक पड़ी विवाहिता, बोली- ससुरालियों ने मांगे थे 4 लाख रुपये; 9 के खिलाफ केस

05 Aug 2024

VIDEO : मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़, मौसम के बदलाव ने बढ़ाई बीमारियां

05 Aug 2024

VIDEO : बनारस रेलवे स्टेशन वीआईपी में बैठक करते अधिकारी, विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श

05 Aug 2024

VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

05 Aug 2024

VIDEO : वाराणसी में गंगा का बढ़ाव जारी है, जल पुलिस ने जारी किया अलर्ट

05 Aug 2024

VIDEO : फुटबॉल प्रतियोगिता में ताशी के दनादन दो गोल से शास्त्री प्रथम वर्ष विजेता

05 Aug 2024

Khandwa: बाबा ओंकार की निकली तीसरी महासवारी, 251 लीटर दूध और पंचामृत नर्मदा जल से हुआ महाभिषेक, Video

05 Aug 2024

Khandwa: सावन महीने के तीसरे सोमवार ओंकारेश्वर पहुंचे महाराष्ट्र के युवक को डूबने से बचाया, वीडियो आया सामने

05 Aug 2024

VIDEO : ऋषिकेश में बैरियर तोड़ विक्रमों और ठेलियों में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, सामने आया CCTV फुटेज

05 Aug 2024

VIDEO : कांवड़ यात्रा के पोस्टर के ऊपर लगाया तो कांवड़ियों ने भाजपा नेता का पोस्टर फाड़ा

05 Aug 2024

VIDEO : ऊना में देर शाम बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

05 Aug 2024

हरियाणा कैबिनेट में एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला, किसानों के लिए बड़ा एलान

05 Aug 2024

VIDEO : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में कंप्यूटर एकाउंटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

05 Aug 2024

VIDEO : यातायात एप बला बला और गैर पंजीकृत ऑटो रिक्शा के खिलाफ ऊना में प्रदर्शन

05 Aug 2024

VIDEO : डीसी सिरमौर बोले- अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम

05 Aug 2024

VIDEO : ऊना में 1.53 लाख बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक

05 Aug 2024

हरियाणा कैबिनेट में अग्निवीरों को लेकर बड़ा एलान, ग्रुप-सी में नहीं देनी होगी परीक्षा

05 Aug 2024

VIDEO : अमरोहा में रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहम गए लोग

05 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed