मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में कुल 21 एजेंडे रखे गए थे। इनमें से 20 एजेंडों पर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने फसलों को एमएसपी पर खरीद के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा रागी, सोयाबीन, काला सीड, जूट, खोपरा, मूंग, नाइजरसीड, सूरजमुखी, जौ, मक्का और ज्वार की खरीद को एमएसपी पर मंजूरी दी है।