{"_id":"66b05decf109e5faf2062175","slug":"video-bthaya-ma-aaiija-oura-esaesapa-na-kavaugdhaya-para-brasae-fal-fal-bta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में आईजी और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में आईजी और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल बांटे
बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कांवड़ियों के ऊपर फूल बरसाए और फल बांटे। आईजी डॉ. राकेश सिंह रविवार दोपहर बदायूं पहुंचे। उन्होंने शहर से लेकर कछला गंगा घाट तक कांवड़ियों के रूट का जायजा लिया और उनकी सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके अलावा उन्होंने मार्ग परिवर्तन की स्थिति देखी। बाद में उझानी और कई स्थानों पर खड़े होकर कांवड़ियों के ऊपर फूल बरसाए। उन्हें भोजन से लेकर पानी और फल भी वितरण किया। एक शिविर का कांवड़ियों से ही उद्घाटन कराया। इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।