Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
VIDEO : Tributes paid to Himachal maker Dr YS Parmar on his birth anniversary in Sirmaur
{"_id":"66af20359a241cdcbc00c080","slug":"video-tributes-paid-to-himachal-maker-dr-ys-parmar-on-his-birth-anniversary-in-sirmaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
हिमाचल निर्माता और हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की 118वीं जयंती पर उनके गृह जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्हें नमन करते हुए, कांग्रेस भवन, मालरोड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थित डॉ. वाईएस परकार की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार जिला सिरमौर से संबधित हैं। कहा कि डॉ. परमार की दुरदर्शिता के कारण ही हिमाचल आज हिंदूस्तान के मानचित्र पर स्वर्णिम अक्षरों में देखा जाता है। चाहे विकास की दृष्टि से, साक्षरता की दृष्टि से बात करें तो हिमाचल आज अव्वल राज्यों में से एक गिना जाता है। उन्होंने कहा कि जो उनका योगदान हिमाचल के लिए रहा है वह अतुलनीय है। प्रदेश में जो सड़कों का जाल बिछा है वह उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डॉ. परमार की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, रोड़ सेफ्टी अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, मनीराम पुंडीर, बाबू राम, महिपत सोलंकी, अनिल शर्मा, बोबी चौहान, विनेश राणा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।