{"_id":"66b0e46392a7cd35f60fd828","slug":"khandwa-young-man-rescued-from-onkareshvar-narmada-river-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1966344-2024-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: सावन महीने के तीसरे सोमवार ओंकारेश्वर पहुंचे महाराष्ट्र के युवक को डूबने से बचाया, वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: सावन महीने के तीसरे सोमवार ओंकारेश्वर पहुंचे महाराष्ट्र के युवक को डूबने से बचाया, वीडियो आया सामने
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 08:34 PM IST
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान यहां पहुंचने वाले कई श्रद्धालु नर्मदा मैया में डुबकी लगा रहे थे। तभी अचानक यहां के ब्रम्हपुरी घाट पर दोपहर के समय एक युवक डूबने लगा। हालांकि, गनीमत रही की जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे और यहां स्थित सभी घाटों पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी। युवक को डूबते देख एसडीआरएफ के जवान सचिन उपाध्याय तुरन्त नाविक गणेश वर्मा, अनिल वर्मा और विजय भोई के साथ मिलकर नदी की तेज धारा के बीच नाव के जरिए पहुंचे। जहां से डूब रहे युवक को रस्सी के सहारे नाव से पकड़ते हुए घाट तक सुरक्षित लेकर वापस आए। इस घटना का एसडीआरएफ के जवान सचिन ने एक वीडियो भी बनाया है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार युवक विजय निवासी महाराष्ट्र अपने साथियों के साथ तीर्थनगरी आया हुआ था। जहां वह स्नान करने के दौरान तेज बहाव के चलते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।