{"_id":"66b09ae3d24845eddd0ff8b5","slug":"video-rakesh-sharma-of-balduhak-is-providing-free-drinking-water-to-people-at-their-doorsteps","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बल्डूहक के राकेश शर्मा लोगों को घर-द्वार उपलब्ध करवा रहे निशुल्क पेयजल, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर फ्री सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बल्डूहक के राकेश शर्मा लोगों को घर-द्वार उपलब्ध करवा रहे निशुल्क पेयजल, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर फ्री सुविधा
तपती धूप के बीच पेशे से रसोइए का काम करने वाले राकेश शर्मा शीतल जल निशुल्क पिलाकर पुण्य कमा रहे हैं। वह रोजाना घर से निकल कर बल्डूहक तथा रंगस तक लगते गांवों में घूम कर लोगों को नि:शुल्क पानी उपलब्ध करवाते हैं। अप्रैल माह से हर रोज जारी यह क्रम शाम 5:00 से रात 9:00 बजे तक चलता है। जिसमें वह अपने ट्रैक्टर के साथ टैंकर लगा कर पानी की सप्लाई नि:शुल्क लोगों को देते हैं। इसके लिए कई बार लोग घंटों उनका इंतजार भी करते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को मुखिया बना कर एक ग्रुप बनाया है, जब टैंकर उस इलाके में पहुंचने वाला होता है, तो उसे बाकायदा मैसेज कर दिया जाता है, जिससे वह अपने गांव के व्यक्तियों को पानी आने की सूचना दे देता है। यही नहीं गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए भी वह मुफ्त में पानी का टैंकर उपलब्ध करवाते हैं। यही नहीं अगर कोई बुजुर्ग पानी की बाल्टी या भरा हुअ घड़ा उठाने में असमर्थ है, तो उनका बेटा बुजुर्गों की पानी ले जाने में घर तक भी मदद करता है। अगर उन्हें कई बार कहीं जाना पड़े, तो उनके ड्राइवर भाई इस सिलसिले को मदद करते हुए बरकार रखते हैं ताकि यह क्रम टूटे नहीं। लोगों के साथ-साथ वह पशु-पक्षियों की सेवा करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने बाबे दी कुटिया और अन्य जगह जंगलों में बनी तलियों में भी पानी के टैंकर डाले थे, लेकिन उनकी सतह कच्ची होने के चलते पानी उनमें रिस गया और उनका पशु-पक्षियों को पानी पिलाने का प्रयास असफल रहा। उन्होंने वन विभाग से इन तालियों को पक्का करने की मांग की है, ताकि गर्मियों के मौसम में जब खड्डों और नालों में पानी सूख जाता है, तो वह इसमें पानी डाल सकें, जहां पशु-पक्षी आराम से पानी पी सकें। उन्होंने वन विभाग से यह भी गुहार लगाई है कि अगर वह उन्हें परमिशन दें तो वह अपने खर्चे पर भी इन्हें पक्का करवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।