सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : More than one lakh children will be given Albendazole supplements in Una

VIDEO : ऊना में 1.53 लाख बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:44 PM IST
VIDEO : More than one lakh children will be given Albendazole supplements in Una
ऊना जिले में 19 साल की उम्र तक के 1 लाख 53 हजार 544 बच्चों व किशोरों को 9 अगस्त को पेट के कीड़े मारने की दवा (अल्बेंडाजोल) की खुराक खिलाई जाएगी। इनमें 5 साल तक की उम्र के 41 हजार 358 बच्चों को अल्बेंडाजोल के साथ विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को दवा से छूटे बच्चों को 16 अगस्त को यह खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 6 से 19 साल तक और आंगनवाड़ी स्कूलों में 1 से 5 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और स्कूल स्वास्थ्य व कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य और पोषण को समर्पित इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग में मजबूत आपसी तालमेल पर जोर देते रिपोर्टिंग प्रणाली को बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को खंड स्तर पर स्कूली बच्चों के लिए प्राप्त पोषक व स्वास्थ्य देखभाल संबंधी दवाओं की सप्लाई की खपत की सटीक व समयबद्ध रिपोर्टिंग तय बनाने के निर्देश दिए। बता दें, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 10-19 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों के स्वास्थ्य देखभाल के अलावा पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य और मादक द्रव्यों के सेवन से सुरक्षा को लेकर समर्पित है। इसके तहत किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, गैर-संचारी रोग, लिंग आधारित हिंसा और मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। वहीं, स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित है। इसमें कुपोषित और एनीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान करना तथा बच्चों व किशोरों में रोगों का जल्द पता लगाना, उनका इलाज करना, स्कूलों में सुरक्षित पेयजल के उपयोग को बढ़ावा देना और योग तथा ध्यान को बढ़ावा देने के प्रयास सम्मिलित हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, डॉ. रिचा कलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : नवदीप हुड्डा बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 14 तक कर सकते हैं नामांकन पत्र

05 Aug 2024

VIDEO : पेरिस ओलंपिक में सोनीपत के अभिषेक व सुमित ने दिखाया कमाल, मां सूरत देवी बोलीं...

05 Aug 2024

VIDEO : शिवालयों के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार, गूंजे महादेव के जयकारे

05 Aug 2024

VIDEO : Sawan Somvar : महादेव के जयकारों से गूंजी संगमनगरी, शिवालयों पर लगी भक्तों की लंबी कतार

05 Aug 2024

VIDEO : ब्यास नदी के किनारे न जाएं, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा 100 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी

05 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : सीएम योगी ने कहा, किसी के साथ अन्याय न हो पाए- इसका खास ख्याल रखें

05 Aug 2024

VIDEO : बंगाणा में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मक्की की फसल खेतों में बिछी

05 Aug 2024
विज्ञापन

Khandwa: नर्मदा के कछार क्षेत्रों में हो रही बारिश से इंदिरा सागर-ओंकारेश्वर डैम लबालब, खोले जा सकते हैं गेट

05 Aug 2024

VIDEO : पर्यावरण दिवस पर मंत्रियों ने लगाए थे पौधे, देखभाल के अभाव में हुए खराब

05 Aug 2024

VIDEO : गजरौला में दो कांवड़ियों की मौत, बाइकों की सीधी टक्कर में तीन सवार घायल

05 Aug 2024

VIDEO : बदायूं में आईजी और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल बांटे

05 Aug 2024

VIDEO : पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

05 Aug 2024

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, खुद को परिचित बताकर घटना को देता था अंजाम

05 Aug 2024

VIDEO : सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

05 Aug 2024

Kishore Gaurav Samman: पार्श्व गायिका मिलन सिंह को मिला 'किशोर गौरव', श्रीजीत ने बांधा किशोर के नगमों का समां

05 Aug 2024

Khandwa: विजयवर्गीय का उद्धव पर हमला, बोले- बाल ठाकरे सोचते होंगे ये कैसा बेटा किया? राहुल को लेकर भी ये कहा

05 Aug 2024

VIDEO : हाथरस में साथी के घायल होने पर भड़के कांवड़िये, लगाया जाम, किया हंगामा

05 Aug 2024

VIDEO : बरेली में रविवार शाम से ही जुटने लगे कांवड़िये, मध्य रात्रि के बाद गूंजा हर-हर महादेव

05 Aug 2024

VIDEO : आस्था के अजब रंग... भगवान शिव की प्रतिमा कंधों पर रखकर गंगाजल लेकर आया भक्त

05 Aug 2024

VIDEO : आगरा में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कैलाश मंदिर में की पूजा-अर्चना

04 Aug 2024

VIDEO : गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल; दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार बदला आरती स्थल

04 Aug 2024

VIDEO : सासनी के किरोड़ीगंज में राधारानी झूला महोत्सव का आयोजन, झूमे भक्त

04 Aug 2024

VIDEO : हरियाणा के हर विधानसभा में होगी BJP की जन आशीर्वाद रैली, कुरुक्षेत्र में कोर कमेटी ने लिया ये फैसला

04 Aug 2024

VIDEO : हॉकी में एनईआर क्लब ने इंडिपेंडेंट क्लब को हराया, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

04 Aug 2024

VIDEO : एनईआर बुल्स को हरा कर बीएलडब्ल्यू बना बास्केटबॉल का चैंपियन

04 Aug 2024

VIDEO : गंगीरी के गांव नगला हिमाचल में पुलिस ने कुर्की कर दो ट्रैक्टर, कार और बाइक किए जब्त

04 Aug 2024

VIDEO : हरियाणा के पूर्व सीएम के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी से बालूगंज थाने में घंटों पूछताछ

04 Aug 2024

VIDEO : बरेली के जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला कांवड़ियों का जत्था, तिरपाल से ढका गया धर्मस्थल

04 Aug 2024

VIDEO : बलिया में रोहित के परिजनों से मिलने के बाद बोले उपमुख्यमंत्री, दी 5 लाख की सहायता

04 Aug 2024

VIDEO : गाजीपुर में हॉकी खिलाड़ी राजकुमार के घर मना जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

04 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed