{"_id":"6acf717bf9321957fd0c2035","slug":"video-two-more-pilgrims-pickpocketed-in-chintpurni-pickpocket-caught-thanks-to-the-alertness-of-a-home-guard-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चिंतपूर्णी में दो और श्रद्धालुओं की जेबें कटीं, होमगार्ड की मुस्तैदी से पकड़ा गया जेबकतरा, 8 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चिंतपूर्णी में दो और श्रद्धालुओं की जेबें कटीं, होमगार्ड की मुस्तैदी से पकड़ा गया जेबकतरा, 8 हजार रुपये बरामद
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की जेबें कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दो और श्रद्धालु जेबकतरों का शिकार हो गए। हालांकि, होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल की अगुवाई में जवानों की मुस्तैदी और सूझबूझ से एक जेबकतरे को पकड़ने में सफलता मिली। टीम ने आरोपी से मोहाली से आए श्रद्धालु बलजीत के आठ हजार रुपये बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिए, जबकि नोएडा से आए श्रद्धालु नितिन की जेब से निकाली गई रकम अभी बरामद नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की जेब कटने की सूचना मिलने के बाद होमगार्ड जवानों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद से संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास किए गए। इस दौरान आरोपी ने पर्स से पैसे निकालने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था, लेकिन होमगार्ड जवानों की सतर्कता के चलते वह बच नहीं सका। टीम ने बस स्टैंड के पास आरोपी को दबोच लिया। जेबकतरे की तलाश में होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल खुद सिविल ड्रेस में बस स्टैंड तक पहुंच गए थे। उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। इस कार्रवाई में एसपीसी अजय शर्मा और होमगार्ड जवान विजय पाल शर्मा का भी विशेष योगदान रहा। टीम की सक्रियता के चलते मोहाली के श्रद्धालु बलजीत को उनके आठ हजार रुपये वापस मिल गए, जिससे उन्हें राहत मिली। वहीं, नोएडा के श्रद्धालु नितिन की रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं। होमगार्ड इंचार्ज जगीरी लाल ने बताया कि मंगलवार को श्रद्धालुओं की जेबें कटने की घटनाओं के बाद टीम ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद से कार्रवाई की और एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।