{"_id":"688222cb5b86215ac8092610","slug":"video-una-a-wave-of-faith-surged-on-the-banks-of-gobind-sagar-lake-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: गोबिंद सागर झील के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: गोबिंद सागर झील के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
उपमंडल बंगाणा की गोबिंद सागर झील के विभिन्न घाटों पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अवसर था सावन मास के पुण्यकारी दिन बेड़ा पूजन का। लठियाणी, मंदली, बुधान, अंदरौली (गरीबनाथ मंदिर), दोबड़ और धबेड़ा घाट पर श्रद्धालुओं ने बेड़े छोड़े और वैतरणी पार करने की प्रतीकात्मक परंपरा का पालन किया। सावन माह में जहां शिव भक्ति चरम पर होती है, वहीं यह माह परलोक के कल्याण हेतु भी महत्वपूर्ण माना गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार वैतरणी नदी को पार करना मृत्यु के उपरांत मोक्ष प्राप्ति के लिए आवश्यक माना गया है। इसी उद्देश्य से लोग ‘बेड़ा पूजन’ कर झील में प्रतीकात्मक रूप से बेड़ा छोड़ते हैं। बेड़ा चालक पवन कुमार के अनुसार, श्रद्धालुओं को पूजन करते समय संपूर्ण श्रद्धा रखनी चाहिए। पूजन में नाव को आभूषणों से सजाया जाता है और दलिया, हलवा, पूरी, खीर आदि का भोग अर्पित कर बेड़ा छोड़ा जाता है। धबेड़ा घाट पर बाबा पहाड़िया मंदिर कमेटी की ओर से हर गुरुवार को निशुल्क भंडारा आयोजित किया जाता है। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आग्रह किया कि सफाई का विशेष ध्यान रखें और झील में नहाने से परहेज करें। इस मौके पर जसवंत सिंह, सरवन सिंह, रवि कुमार, कमलेश कुमारी, माया देवी, बीरबल, जय राम, कृष्ण कुमार, अजय कालिया, संजीव कुमार, बाबा हरी राम सहित दर्जनों लोग सेवा कार्यों में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।