{"_id":"6881cb4881e1af88a40f7af4","slug":"video-before-voting-for-three-tier-panchayat-elections-in-champawat-bjp-and-congress-claimed-victory-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव...मतदान से पहले ही भाजपा-कांग्रेस के जीत के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव...मतदान से पहले ही भाजपा-कांग्रेस के जीत के दावे
चंपावत जिले में दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होने से पहले ही कांग्रेस भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस जहां जिला पंचायत के आठ सदस्य अपने बता रही है। वहीं भाजपा 13 सीटों पर जीत के दावे अभी से कर रही है। दोनों दलों के बीच जुबानी जंग भी जारी है। दोनों दलों के अपनी-अपनी जीत के दावे परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो जाएंगे। बता दें कि जिले में प्रथम चरण में पाटी और लोहाघाट विकास खंड की पांच जिला पंचायत सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में चंपावत और बाराकोट विकास खंड की सात सीटों में 28 जुलाई को मतदान होगा। तीन सीटों पर पहले ही जिपं सदस्य के तीन प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इसमें दो मटियानी और रैघांव से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। जबकि कानीकाट जिपं सदस्य एक निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।