{"_id":"6881c047e653324fec0963ae","slug":"video-haldwani-city-electricity-went-off-due-to-the-shifting-of-a-peepal-tree-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: पीपल के पेड़ की शिफ्टिंग के चलते शहर की बिजली गुल, 40 हजार से अधिक की आबादी रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: पीपल के पेड़ की शिफ्टिंग के चलते शहर की बिजली गुल, 40 हजार से अधिक की आबादी रही परेशान
कालू सिद्ध मंदिर स्थित पीपल के पेड़ को शिफ्ट करने के चलते बुधवार को कालाढूंगी रोड बिजली घर से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे से एक बजे तक सभी फीडर बंद रहे जिसके कारण 40 हजार से अधिक आबादी को बिजली से महरूम होना पड़ा। वहीं आजादनगर और गांधीनगर में सात घंटे बिजली बंद रही और शाम 5:15 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। नैनीताल रोड फीडर, बरेली रोड, रामपुर रोड, स्टेशन रोड, बाजार, गांधीनगर फीडर में आपूर्ति ठप होने से तहसील, चौक बाजार, रामलीला मोहल्ला, बद्रीपुरा, आनंदबाग, रेलवे बाजार, किदवईनगर, मेडिकल कॉलेज, बनभूलपुरा इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस संबंध में विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन की ओर से पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया था। दोपहर में बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, डहरिया क्षेत्र में बुधवार दोपहर के समय बिजली काफी देर तक गुल रही जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान रहना पड़ा हालांकि टीपी नगर स्थित बिजलीघर से मिली जानकारी के अनुसार देवलचौड़, डहरिया आदि इलाके में शिकायत आने के बाद मरम्मत के चलते 10 से 15 मिनट बिजली बाधित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।