{"_id":"6881cc5a4bac0bcb69000cc2","slug":"video-in-narnaul-a-fine-of-1242-lakh-was-imposed-on-18-overloaded-vehicles-6-were-seized-for-not-having-e-ravana-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में 18 ओवरलोड वाहनों पर 12.42 लाख का लगाया जुर्माना, 6 को बिना ई-रवाना होने पर किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में 18 ओवरलोड वाहनों पर 12.42 लाख का लगाया जुर्माना, 6 को बिना ई-रवाना होने पर किया सीज
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की संयुक्त टीम ने नांगल चौधरी टोल प्लाजा के पास ओवरलोड वाहनों और बिना ई-रवाना के वाहनों पर छापेमारी की। इस दौरान 18 ओवरलोड वाहनों पर करीब 12.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं 6 डंपर को ई-रवाना नहीं होने की वजह से सीज कर दिया।
इस छापेमारी में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार और खनन विभाग से तनु जोशी निरीक्षक, आरटीओ विभाग की तरफ से टीआई बलवीर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने टीम को देखकर होटल ढाबों पर वाहन खड़े करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं कुछ डंपर चालकों को ने टीम को देखकर रोड़ी खाली कर भाग गए।
इस छापेमारी के दौरान कुल 18 ओवरलोड वाहन पकड़े गए, जिन पर 12.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खनन विभाग द्वारा भी बिना ई-रवाना के 6 डंपरों को सीज किया गया। जिनका बाद में जुर्माना किया जाएगा। इस दौरान तीनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।