{"_id":"6881b06e3220d2343906788c","slug":"video-acb-arrested-dic-inspector-in-narnaul-for-taking-bribe-of-60-thousand-rupees-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में डीआईसी के इंस्पेक्टर को 60 हजार की रिश्वत लेने के मामले एसीबी ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में डीआईसी के इंस्पेक्टर को 60 हजार की रिश्वत लेने के मामले एसीबी ने किया काबू
नारनौल डीआईसी कार्यालय के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के मामले में बुधवार देर शाम विजिलेंस की टीम ने काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसको लेकर विजिलेंस टीम की देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। इंस्पेक्टर रिश्वत लेते एक स्टिंग ऑपरेशन में फंस गया था।
हालांकि इसको लेकर आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जो रद्द हो चुकी है। भांखरी निवासी सन्नी ने बताया कि उसे पता चला कि पीएनईजीपी के तहत स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा लोन दिया जाता है। इसमें 35 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है, जिसके लिए ऑनलाइन फार्म जमा होता है।
पीड़ित ने 17 अक्तूबर 2023 को ऑनलाइन फार्म पीएनईजीपी के पोर्टल पर आवेदन कर दिया। जिसके बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज मिला। मैसेज मिलने के बाद वह डीआईसी निजामपुर रोड नारनौल पहुंचा, जहां पर उसकी मुलाकात इंस्पेक्टर राकेश से हुई। वर्तमान में आरोपी उपनिदेशक के पद तैनात है।
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कहा इसके लिए 60 हजार रुपये लगेंगे, जो नकद देने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने 60 हजार रुपये दे दिए। लेकिन उसने रुपये देते की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।
यह रिकार्डिंग पीड़ित ने एसीबी को दी। जिसके बाद गुरुग्राम विजिलेंस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी मामले में बुधवार को आरोपी को काबू कर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।