{"_id":"68370ea1de1d37df7b06d588","slug":"video-una-akshit-became-captain-and-tanmay-became-vice-captain-in-mandali-school-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मंदली स्कूल में अक्षित बने कप्तान और तन्मय उपकप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मंदली स्कूल में अक्षित बने कप्तान और तन्मय उपकप्तान
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सौजन्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियों की कड़ी में विद्यालय कप्तान और उपकप्तान के चुनाव करवाए गए। ये जानकारी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के मुख्य संयोजक सुनील कुमार प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने दी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाता है और हमारे विद्यालय में भी इसका गठन प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ है। यह कार्यक्रम पिछले लगातार चौथे वर्ष विद्यालय कप्तान ओर उपकप्तान का चुनाव किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के विषय में जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक ने बताया कप्तान का चुनाव कक्षा बारहवीं का छात्र होता है ओर उपकप्तान कक्षा ग्यारहवीं का छात्र होता है जिन्हें छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र अपनी वोट की शक्ति से गुप्त मतदान द्वारा करते हैं और चुनाव प्रक्रिया की सारी गतिविधि का संचालन बच्चों द्वारा ही होता है। बच्चे ही चुनाव कर्मचारी की भूमिका अध्यापकों की देखरेख मैं निभाते हैं। 2025 26 सत्र के लिए कप्तान का मुकाबला मोहित मान ओर अक्षित कुमार के बीच हुआ जिसमें अक्षित कुमार विजेता रहे ओर उपकप्तान के लिए मुकाबला सारिका भारद्वाज और तन्मय के बीच हुआ जिसमें तन्मय विजेता रहे। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने सफल ओर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रधानाचार्य महोदय ने चुनाव के प्रभारी सुनील कुमार प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ओर अनुज शर्मा प्रवक्ता गणित ओर सभी अध्यापकों को उनके सहयोग के लिए बधाई दी ओर धन्यवाद किया। अपने संबोधन मैं उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।