{"_id":"6836b3c360c16a21870c330f","slug":"video-congress-state-president-karan-mahara-said-there-is-a-conspiracy-to-end-tdc-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: टीडीसी को खत्म करने की हो रही है साजिश : माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: टीडीसी को खत्म करने की हो रही है साजिश : माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तराई बीज विकास निगम (टीडीसी) की परिसंपत्तियों की नीलामी और रानीपुर विधायक को हुई सजा मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीसी को खत्म करने की साजिश की जा रही है। टीडीसी की करोड़ों की परिसंपत्तियों को साढ़े छह करोड़ में नीलाम कर दिया गया। इसमें से काफी बड़ा हिस्सा रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की जीजा की कंपनी हिंद कंस्ट्रक्शन को औने-पौने दामों में दिया गया। सिटी क्लब में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष माहरा ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए हल्दी की परिसंपत्तियों की नीलामी समझ में आती है लेकिन मटकोटा और बाजपुर में बीज संयंत्र बंद करना साजिश का हिस्सा है। हल्दी की परिसंपत्तियों का आकलन 22 करोड़ और फिर 12 करोड़ किया गया। इसके बाद साढ़े छह करोड़ में नीलाम किया गया। सरकार के संरक्षण में सरकारी संपत्तियों की लूट हो रही है। हल्द्वानी में एक जून को होने वाली रैली में मुद्दे को उठाया जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं हुई तो मामले को उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।