Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: गोंडा में जहर खाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पुलिस बोली शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास
{"_id":"6836a6b7ee6ce9020300588c","slug":"video-video-gada-ma-jahara-khana-sa-pahal-yavaka-na-bnaya-vadaya-palsa-bl-shakayatakaratao-para-thabva-bnana-ka-parayasa-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में जहर खाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पुलिस बोली शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में जहर खाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पुलिस बोली शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास
जहर खाने के बाद उमरीबेगमगंज के लिलोईखुर्द गांव निवासी मिंटू तिवारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक वीडियो सामने आया है। जहर खाने से पहले बनाए गए वीडियो में मिंटू तिवारी ने थाने पर रसोइया का काम करने वाले भवानी शरण मिश्र पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने पुलिस की मदद से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मिंटू की मां ने पुलिस पर बेटे की पिटाई समेत कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि मामला सामने आने के बाद सीओ से जांच कराई गई। इसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि 23 मई को 1090 पर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मिंटू पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।
26 मई को भवानी शरण मिश्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिंटू ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी दी। इस पर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। निरोधात्मक कार्रवाई की गई। एएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने के लिए मिंटू ने वीडियो बनाकर जहर खाया है। उसका इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।