{"_id":"6836a78a74e0906a75011d99","slug":"video-video-sultanpur-kaenaaaiita-ma-varadana-para-bma-sa-hamal-btaka-parathama-varashha-ka-chhatara-para-sathaha-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Sultanpur: केएनआईटी में वार्डन पर बम से हमला, बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Sultanpur: केएनआईटी में वार्डन पर बम से हमला, बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों पर संदेह
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर व वार्डन डॉ. आरुणी सिंह पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बीटेक प्रथम वर्ष के नौ छात्रों पर हमले का संदेह जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रो. आरुणी सिंह विक्रम साराभाई छात्रावास के वार्डन हैं। उनके मुताबिक मंगलवार रात वह वार्डन कक्ष में कुछ काम कर रहे थे। उन्होंने रात करीब 1:40 बजे बाथरूम की लाइट जलाई, तभी खिड़की पर बम से हमला किया गया, जिसमें खिड़की का शीशा टूट गया। खिड़की पर लगा पर्दा भी फट गया।
गनीमत रही कि हमले में वह बच गए। वार्डन बुधवार को कोतवाली पहुंचे और छात्रावास के प्रथम व द्वितीय तल पर रहने वाले बीटेक के नौ छात्रों पर हमला करने का संदेह जताते हुए तहरीर दी है। कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।