{"_id":"6836b2fdc6d32c39f7051aa0","slug":"video-dharamshala-108-and-102-ambulance-employees-demonstrated-in-the-dc-office-premises-regarding-their-demands-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार सुबह डीसी कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू के बैनर तले डीसी कार्यालय से अस्पताल तक रोष रैली निकली। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। पूरा दिन एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग उठाई कि सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन दिया जाए, 12 घंटे ड्यूटी करने पर डबल ओवरटाइम वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गाड़ियों को मरम्मत और इंश्योरेंस के दौरान कर्मचारियों का वेतन न काटा जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।