बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una amb takarla sada da cho rain water entered houses

Una Rain: साधा दा चो में बारिश से तबाही, नाले का पानी घरों में घुसा; ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 03:03 PM IST
una amb takarla sada da cho rain water entered houses
अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत टकारला के वार्ड नंबर-4 स्थित साधा दा चो में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया और उसका पानी आसपास के कई घरों में घुस गया। इससे घरों में गाद और मलबा भर गया तथा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार पानी भरने से कई परिवारों का घरेलू सामान प्रभावित हुआ, जबकि पशुओं के लिए रखा चारा भी खराब हो गया। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की स्थिति बनी थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण इस बार फिर वही समस्या सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि साधा दा चो के दोनों ओर ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां और ग्राम पंचायत टकारला के वार्ड स्थित हैं। उनका आरोप है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से उसमें गाद और झाड़ियां जमा रहती हैं। साथ ही, किनारों पर बने डंगों के कारण नाले की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे अधिक बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित होता है और पानी घरों की ओर मुड़ जाता है। ग्रामीण बिहारी लाल, बलबीर साध, गफूर मोहम्मद, गुलजार मोहम्मद, सैरा बीबी, बेगम बीबी, संजीव कुमार, अमरजीत कौर और तुफैल मोहम्मद ने प्रशासन से नाले का चौड़ीकरण, नियमित सफाई और स्थायी सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हर मानसून में उन्हें इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत टकारला के प्रधान रत्न चंद, उपप्रधान अशोक कुमार और जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह ने बताया कि तत्काल राहत के लिए जेसीबी मशीन से नाले की सफाई कर पानी की निकासी सुचारू की जाएगी। मौसम सामान्य होने के बाद नाले के स्थायी सुधार और आवश्यक निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla Landslide: कार्ट रोड पर कांग्रेस कार्यालय के पास भूस्खलन, यातायात प्रभावित

12 Jul 2026

Una Crime: अवैध शराब की टोह लेने पहुंचे कारोबारी के कारिंदे को गोली, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग

12 Jul 2026

Solan: शिमला मिर्च के दाम धड़ाम, एक दिन में 70 से 15 रुपये किलो पर पहुंचे भाव

12 Jul 2026

कानपुर होटल सुसाइड केस: सूर्या होटल की मौत की गुत्थी, दो हंसते-खेलते परिवार उजड़े

12 Jul 2026

Ujjain: सूर्य, चंद्रमा, त्रिपुंड और सर्प के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिखा अलौकिक स्वर

12 Jul 2026
विज्ञापन

महोबा में बरातियों से भरी कार श्यामा नाला में डूबी, सभी सुरक्षित

12 Jul 2026

आप पोर्न देख रहे हैं...जेल हो जाएगी कहकर ठगने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार

11 Jul 2026
विज्ञापन

जजों से बदसलूकी के आरोपी प्रबल के पिता बोले- मानसिक तनाव में था बेटा, उसके साथ साइबर फ्रॉड भी हो गया

11 Jul 2026

छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पित 10 नक्सलियों को सरकारी नौकरी, 15 को मिले 4-4 लाख रुपये; विधानसभा अध्यक्ष की पहल

11 Jul 2026

Meerut: माता सीता गुरुद्वारे में हुआ शबद कीर्तन

11 Jul 2026

Meerut: भीमकुंड तिराहे पर गहरे गड्ढों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क, हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल

11 Jul 2026

Meerut: बारिश के पानी में फंसे चरवाहों और 250 भेड़-बकरियों का पीएसी ने किया रेस्क्यू

11 Jul 2026

Meerut: तीसरे दिन भी नहीं शुरू हो सका बामनौली सोती पुल पर आवागमन, मुख्य मार्ग से खादर क्षेत्र का संपर्क कटा

11 Jul 2026

सिरसा में पकड़ी गई तीन की लाख नशीली गोलियां, सिरसा पुलिस की टीम ने बठिंडा में तीन जगह दी दबिश

अमेरिका में गुरूहरसहाय के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

Jabalpur: जबलपुर में थाने के सामने आत्मदाह करने वाले व्यक्ति की मौत, शव रखकर परिजनों का चक्काजाम

11 Jul 2026

Jaipur News: अमायरा केस के बाद नीरजा मोदी स्कूल पर नए आरोप, 83% नए शिक्षक 'नॉन-कंप्लायंस' के दायरे में!

11 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत से भागने के लिए पुल से कूदा आरोपी, दोनों टांगें टूटी; अढ़ोनी गांव में पुजारी पर लाठी हमले का था मुख्य आरोपी

11 Jul 2026

Nagaur News: 18 वर्षों से बेड़ियों में जकड़ी मानसिक रूप से बीमार महिला को मिली आजादी, इलाज के लिए जोधपुर रेफर

11 Jul 2026

फरीदाबाद जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए 240 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

11 Jul 2026

हाथरस में चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

11 Jul 2026

नोएडा में 50 फीसदी अनुदान पर रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

11 Jul 2026

VIDEO: स्पीड हंट अभियान में आगरा के पेसरों का जलवा, शाैर्य प्रताप सिंह ने फेंकी सबसे तेज गेंद

11 Jul 2026

गौतम बुद्ध नगर में इंटरनेशनल कराटे डैन ग्रेडिंग एवं टेक्निकल सेमिनार का आयोजन

11 Jul 2026

परिवार के साथ खेत में उतरे विधायक शक्ति लाल शाह, जैविक खेती का संदेश

11 Jul 2026

स्वतंत्रता आंदोलन के सशक्त प्रहरी और हिमाचली अस्मिता के प्रतीक थे पहाड़ी गांधी

छीतूपुर चोरी का हुआ खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

11 Jul 2026

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 14वें दिन, वजन 7.5 किलो घटा, ब्लड प्रेशर भी कम

11 Jul 2026

आठ महीने की जंग, तीन बार थम गई धड़कन... फिर लौट आई जिंदगी

11 Jul 2026

अब सामने आएगा दिल्ली का असली इतिहास, शोध शुरू

11 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed