{"_id":"6a9e942e7cd7b3ab28068f9a","slug":"video-una-dharamshala-highway-overspeed-traffic-police-26-challans-baduhai-dilwan-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बड़ूही में ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, ओवरस्पीड के 20 और बिना हेलमेट के छह चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बड़ूही में ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, ओवरस्पीड के 20 और बिना हेलमेट के छह चालान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:08 PM IST
Link Copied
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस अंब ने मनोज ठाकुर के नेतृत्व में नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के कुल 26 चालान किए।
पुलिस के अनुसार इनमें 20 चालान ओवरस्पीड के किए गए, जबकि छह चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर किए गए। पुलिस की कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बड़ूही-दिलवां के बीच लगातार हो रहे हादसे
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ूही से दिलवां के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसों का प्रमुख कारण बन रहा है। कई स्थानों पर तेज गति से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
लगातार हादसों को देखते हुए पुलिस ने भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों का निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से नाका अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और सड़क पर वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।