{"_id":"6915c45cf4cdb5e51f0afd03","slug":"video-una-sports-meet-organised-at-delhi-convent-school-amb-watch-video-2025-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल अंब में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल अंब में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, देखें वीडियो
दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल अंब में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदु धीमान ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, योगाभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि राजपूत ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का अहम माध्यम हैं। मुख्य अतिथि इंदु धीमान ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।