{"_id":"6a4f780d508a0ec6cb02ce5c","slug":"video-una-sukdiyal-panchayat-pradhan-nirmala-devi-donates-salary-for-public-service-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: सुकड़ियाल पंचायत की प्रधान निर्मला देवी का बड़ा एलान, पूरा वेतन जनसेवा को करेंगी समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुकड़ियाल पंचायत की प्रधान निर्मला देवी का बड़ा एलान, पूरा वेतन जनसेवा को करेंगी समर्पित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:59 PM IST
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकड़ियाल की प्रधान निर्मला देवी ने पंचायत की आम सभा में कई जनहितकारी घोषणाएं कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान बनने का उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना है।
प्रधान निर्मला देवी ने घोषणा की कि वह अपना पूरा मासिक वेतन जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित करेंगी। उन्होंने कहा कि अपने वेतन का एक भी रुपया व्यक्तिगत या पारिवारिक जरूरतों पर खर्च नहीं करेंगी। इसके अलावा अपनी निजी आय का भी उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों में करेंगी।
उन्होंने पंचायत की प्रत्येक बेटी की शादी पर अपनी ओर से 5100 रुपये शगुन देने की घोषणा भी की। उनका कहना था कि बेटियों का सम्मान और सहयोग समाज की जिम्मेदारी है और इस दिशा में वह अपनी भूमिका निभाएंगी।
प्रधान ने कहा कि पंचायत में रहने वाले निर्धन, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बच्चों की पढ़ाई, इलाज अथवा अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर बिना किसी संकोच के उनसे संपर्क करें।
निर्मला देवी ने कहा कि वह पंचायत के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए घर-घर जाकर संवाद करेंगी, ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या लेकर कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उनका प्रयास रहेगा कि अधिकतर समस्याओं का समाधान लोगों के घर-द्वार पर ही किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंचायत का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को बराबरी का सहयोग और अवसर मिले। इसी सोच के साथ वह पूरी निष्ठा और सेवा भावना से पंचायत के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।