{"_id":"671a15896dcec6ae2e0be7d6","slug":"video-workshop-organized-in-una-to-create-awareness-about-ill-effects-of-drug-abuse","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र, ऊना द्वारा नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन अक्षय शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल की उपस्थिति कार्यशाला का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में नशे की लत को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए युवाओं को इसके खतरों से बचने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज की उन्नति में बाधक बनता है। उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। प्रमुख वक्ताओं ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया सिविल अस्पताल बंगाणा के प्रभारी डॉ. महेंद्र कौशल ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मादक द्रव्यों के शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में बंगाणा तहसील कल्याण अधिकारी विवेक, बंगाणा कॉलेज के एनएसएस प्रभारी प्रो. सिकंदर नेगी, एनसीसी प्रभारी प्रो. डॉ. विनोद कुमार, सहायक आरक्षी विनोद कुमार,आर्य पब्लिक स्कूल के संचालक और ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से जुड़े खतरों से अवगत कराया और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यशाला में लगभग 60 युवाओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।