Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
VIDEO : Innova car swept into Jejon ravine 12 people were on board 9 bodies recovered one rescued two missing
{"_id":"66b86c2b9091734f5d05223b","slug":"video-innova-car-swept-into-jejon-ravine-eight-people-were-on-board-two-bodies-recovered-six-missing","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जेजों खड्ड में बही इनोवा गाड़ी, 12 लोग थे सवार, 9 के शव बरामद, एक रेस्क्यू, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जेजों खड्ड में बही इनोवा गाड़ी, 12 लोग थे सवार, 9 के शव बरामद, एक रेस्क्यू, दो लापता
टाहलीवाल माहिलपुर सड़क मार्ग पर पड़े जेजों खड्ड में रविवार को तेज बारिश के बाद बढ़े जल स्तर की चपेट में एक इनोवा गाड़ी आ गई। इस हादसे में इनोवा गाड़ी सवार सभी 12 लोग पानी में बह गए। उनमें से 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा कि सभी इनोवा सवार ऊना के देहलां गांव से पंजाब के माहिलपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजों खड्ड के रैंप पर पानी पूरे उफान पर था। सभी कुछ देर के लिए रुके। तभी पीछे से आई एक हाइड्रा मशीन का चालक पानी को पार करने लगा तो इनोवा का चालक भी उसके पीछे हो लिया। इस दौरान गाड़ी पानी का तेज बहाव सहन नहीं कर पाई और पल्टियां खाते हुए खड्डे में बह गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से किसी तरह दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य छह लोगों के शव भी बरामद हो चुके हैं। वहीं, एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा बहने वाले सभी लोग ऊना के देहलां गांव के रहने वाले हैं। हालांकि अभी शवों की पूरी शिनाख्त होना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।