{"_id":"66b82028cca946bf0b06dd99","slug":"jaivardhan-singh-played-backgammon-in-chaupal-laughed-with-the-villagers-guna-news-c-1-1-noi1226-1985158-2024-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: जयवर्धन सिंह ने चौपाल में खेली चौसर, ग्रामीणों के साथ लगाए ठहाके, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: जयवर्धन सिंह ने चौपाल में खेली चौसर, ग्रामीणों के साथ लगाए ठहाके, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 10:25 AM IST
मध्य प्रदेश के गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे चौपाल पर चौसर खेलते और ग्रामीणों के साथ ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस अनोखे अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, जयवर्धन सिंह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक खेल प्रतियोगिा में शामिल होने के बाद लटेरी से राघौगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान, उन्होंने सुनखेड़ी गांव में चौसर खेल रहे ग्रामीणों को देखा और अपने काफिले को रुकवाकर चौपाल पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से चौसर खेलने की इच्छा जताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खेल के तरीके सिखाए। खेल के दौरान विधायक जयवर्धन सिंह ने ग्रामीणों के साथ जमकर ठहाके लगाए और चौसर के खेल को रोमांचक बताया।
इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। जयवर्धन सिंह के इस अनोखे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है, और उनके इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा है।
गौरतलब है कि जयवर्धन सिंह वर्ष 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, हालांकि, यह सरकार केवल 15 महीने तक ही सत्ता में रह पाई थी। वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं।
ग्रामीणों के साथ चौपाल पर चौसर खेलते हुए जयवर्धन सिंह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।