Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Guna Hindu community takes to streets to protest against atrocities on minorities in Bangladesh watch video
{"_id":"66b7813a17844a1c8b009292","slug":"hindu-community-took-to-the-streets-in-guna-to-protest-against-the-atrocities-on-minorities-in-bangladesh-submitted-a-memorandum-to-the-president-guna-news-c-1-1-noi1226-1983998-2024-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरा हिंदू समाज, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरा हिंदू समाज, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 08:51 PM IST
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में निर्वाचित सरकार को अपदस्थ करने के बाद हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को गुना के हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया और समस्त हिंदू समाज की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें केंद्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा व उनके मानव अधिकार की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। बांग्लादेश मुद्दे पर समस्त हिंदू समाज की ओर से सबसे पहले शास्त्री पार्क के बाहर एकत्रीकरण हुआ, जिसमें सभी जातियों एवं समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है कि, जब बांग्लादेशी में आंदोलनकारियों का उद्देश्य सरकार को अपदस्थ कर पूरा हो गया था तो फिर हिंदुओं को निशाना क्यों बनाया जा रहा है। इसके बाद लोगों ने एक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली, जो कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां हिंदू समाज के प्रतिनिधियों की अगुवाई में सैकड़ों लोगों द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करने के साथ ही देश में अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।