{"_id":"66b7006c1fe92f21c309d8aa","slug":"video-vehicles-will-run-on-chambaghat-rail-overbridge-after-august-15-trial-successful","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 15 अगस्त के बाद चंबाघाट रेल ओवरब्रिज से दौड़ेंगे वाहन, ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 15 अगस्त के बाद चंबाघाट रेल ओवरब्रिज से दौड़ेंगे वाहन, ट्रायल सफल
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर चंबाघाट में अब लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। रेलवे लाइन के ऊपर बनाए ब्रिज से 15 अगस्त के बाद वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। कंपनी की ओर से इसका सफल ट्रायल कर लिया गया है। ट्रायल के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंप दी है। इसके बाद एनएचएआई ने वाहनों की आवाजाही शुरू करने की भी मंजूरी दे दी है। वहीं कंपनी ने निर्णय लिया है कि 15 अगस्त के बाद रेल ओवरब्रिज को शुरू कर दिया जाएगा। चंबाघाट में कई बार जाम से लोगों को दोचार होना पड़ता है। वहीं, रेलवे फाटक लग जाने के बाद भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 600 मीटर लंबे ब्रिज के फ्लाईओवर पर कुल 19 स्पैन हैं। चंबाघाट में रेलवे ट्रैक पर बना स्पैन सबसे ऊंचा है, जिसकी लंबाई 51.480 मीटर है। जबकि बाकी सभी स्पैन 30.5 मीटर के हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।