Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Former Kutlahar MLA Devendra Kumar Bhutto said Congress govt has betrayed the people of the state
{"_id":"66b5f43c402bc9b1740cd8be","slug":"video-former-kutlahar-mla-devendra-kumar-bhutto-said-congress-govt-has-betrayed-the-people-of-the-state","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो बोले- कांग्रेस सरकार ने किया प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो बोले- कांग्रेस सरकार ने किया प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। बीजेपी पार्टी ऊना कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में 125 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना भी बंद कर दी है और वर्तमान की सरकार ने सतासीन होने से पहले प्रदेश की जनता को 300 बिजली की यूनिट फ्री करने का फायदा किया था। वह भी आज दिन तक पूरा नहीं हुआ है ।कहा है कि उल्टा कैबिनेट की बैठक में पानी के बिल प्रदेश की जनता को देने का जो निर्णय लिया है उसका भारतीय जनता पार्टी कर शब्दों में विरोध करती है और बस किराए में जो वृद्धि का ऐलान किया जा रहा है वह निर्णय भी जनविरोधी है। उन्होंने कहा है कि अगर बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र करे तो पिछले तीन महीने में पीडब्ल्यूडी के टेंडर बार-बार कैंसिल किया जा रहे हैं और ऊना पीडब्ल्यूडी डिवीजन में भी 53 विभिन्न प्रकार के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। जबकि ठेकेदारों से एक एक टेंडर भरने के लिए ₹500 का खर्च वसूला गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार स्वच्छ सरकार होने का दावा कर रही है। लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी ऊना डिवीजन में साढ़े तीन करोड़ का टेंडर सवा सात करोड़ में दे डाला है। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार करने की खुली छूट सरकार ने दे रखी है। कहा कि उनके ऊपर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा जो एफआईआर दर्ज की गई थी। वह सब झूठी एफआईआर साबित हुई है और अब अधिकारी खुद कह रहे हैं कि उनके ऊपर चलाए गए तमाम तरह के केस झूठे हैं। उन्होंने कहा है कि इस मसले को हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उठाएंगे और जिन झूठ केस में उन्हें फसाया गया है। उसको लेकर जिन अधिकारियों की इसमें संलिप्त हैं वह भी कोर्ट के चक्कर काटने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली निशुल्क वर्दी स्कीम भी बंद कर दी गई है और ₹800 की वर्दी के 1800 रुपए दाम लोगों को चुकता करना पड़ रहे हैं और इसके लिए भी कांग्रेस नेताओं के इशारों पर चुनिंदा दुकानों को ही चिन्हित किया गया है। जिससे प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।