{"_id":"66b4a92a792c2cbfe702681e","slug":"video-two-panchayats-women-of-hamirpur-reached-the-dc-office-and-pleaded-for-100-days-of-work-under-mnrega","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर की इन दो पंचायतों की महिलाएं पहुंची डीसी ऑफिस, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम देने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर की इन दो पंचायतों की महिलाएं पहुंची डीसी ऑफिस, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम देने की लगाई गुहार
ग्राम पंचायत बल्ह के मोही मन्याना और बड़ू की महिला मनरेगा मजदूरों ने डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से मुलाकात की है और उन्हें ज्ञापन सौंप कर मनरेगा में काम दिलाने की गुहार लगाई है। महिला मनरेगा मजदूरों ने ज्ञापन सौंप कर डीसी को बताया कि इस साल केवल मात्र आठ दिन ही मिलेगा का काम अभी तक मिल चुका है और सभी महिलाएं बीपीएल परिवार से संबंध रखती हैं। और महिलाओं का कहना था कि हमें मनरेगा की दिहाड़ी की हाजिरी लगाने के लिए पंचायत घर जाना पड़ता है। इससे पहले हमारे बीच एक महिला थी जो अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाने का कार्य करती थी मगर बीमार होने के कारण वह कहां पर नहीं आ रही है और हमें हाजिरी लगाने के लिए रोजाना 20 से ₹30 खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं उपायुक्त अमरजीत सिंह ने भी आई हुई मनरेगा मजदूर महिलाओं को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल की महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा भी मस्टरोल नहीं निकाला जा रहा है जिसके चलते काम नहीं मिल रहा है। वही पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा मस्टरोल निकाला जा रहा है जिसके चलते घर का पालन पोषण करना भी मुश्किल बन रहा है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मनरेगा के तहत काम दिलाया जाए। और कहा कि हमें मनरेगा की हाजिरी लगाने के लिए पंचायत घर में जाना पड़ता है और पंचायत घर कम से कम 5 किलोमीटर दूर है। तो हमें ट्राले के माध्यम से वहां तक जाना पड़ता है और साथ में 20 से 30 रुपए किराया देना पड़ता है।उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या का भी तुरंत प्रभाव से निजात दिलाई जाए। बता दें कि ग्राम पंचायत बल्ह में मनरेगा मजदूरों के लिए पीडब्लयडी विभाग की ओर से मस्टरोल निकालने के लिए काम नही किया जा रहा है जिससे घर पर बेकार बैठे हुए मनरेगा मजदूरों ने अब मस्टरोल निकालने के लिए उपायुक्त हमीरपुर से गुहार लगाई है। वही डीसी हमीरपुर में महिलाओं को आश्वासन दिया है की जल्द ही उनको मनरेगा के तहत काम दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को इस बारे में बताया है और कहा कि जल्द ही इनको काम उपलब्ध करवाया जाए। ताकि इन महिलाओं के 100 दिन पूरे हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।