{"_id":"66b37eeee5a3b920b7051c75","slug":"video-in-ambala-former-minister-vij-reprimanded-the-officials","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में पूर्व मंत्री विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, नहीं दे सके खर्च संबंधी सही ब्यौरा, तीन दिन का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में पूर्व मंत्री विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, नहीं दे सके खर्च संबंधी सही ब्यौरा, तीन दिन का दिया समय
सरकार से करोड़ों रुपये फंड लेने के बाद भी विकास कार्य लंबित हैं। इन विकास कार्यों और खर्चे की जानकारी लेने के लिए जब मंगलवार सुबह हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नगर परिषद पहुंचे तो अधिकारी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए और न ही खर्च से संबंधित कोई सूची दिखा सके। वहीं पूर्व मंत्री के गुस्से से बचने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने खानापूर्ति के नाम पर एक आधी-अधूरी सूची उन्हें थमा दी। इसमें न तो विकास कार्यों की सही जानकारी दर्ज थी और न ही सरकारी फंड का जिक्र था। कितना पैसा खर्च हुआ और कब-कब और किस-किस कार्य पर लगा इसकी तक जानकारी नहीं थी। सूची देखते हुए पूर्व गृहमंत्री को गुस्सा आ गया और उन्होंने लिस्ट को जमीन पर पटक दिया। वहीं चेतावनी देते हुए अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया कि वो अपने खातों और सूची को सही कर लें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।