{"_id":"66b32b85688b140b2f08f039","slug":"video-hrtc-pensioners-got-furious-over-pending-demands-in-hamirpur-protest-rally-took-place","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में लंबित मांगों को लेकर उग्र हुए एचआरटीसी पेंशनर, निकली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में लंबित मांगों को लेकर उग्र हुए एचआरटीसी पेंशनर, निकली आक्रोश रैली
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ईकाई हमीरपुर की और से बुधवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। पेंशनरों ने बस स्टैंड हमीरपुर, पुलिस चौकी थाना सदर और मुख्य बजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। पेंशनरों ने सरकार व प्रबंधन से अपने वित्तीय लाभ न मिलने व पेंशन का समय पर भुगतान नहीं होने पर जमकर नारेबाजी की। इस रैली में महिला पेंशनरों ने भी भाग लिया। आक्रोश रैली को प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, प्रदेश महांमंत्री रूप चंद शर्मा व जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि 24 जून को प्रदेश स्तरीय बैठक मंडी में हुई थी। इसमें सरकार को नोटिस दिया गया कि 15 जुलाई तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। क्योंकि लंबे समय से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में पेंशनरों को बुढ़ापे की अवस्था में अपने वित्तीय लाभों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण मंच का करीब 150 कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में 6 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री के गांव सेरा रेस्ट हाउस में मिला और नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अप्रैल तक उन्हें वार्ता के लिए बुलाया जाएगा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।