Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Rajgarh News Rakhi craze Every year women of Sarangpur send 101 Rakhis made by hand to soldiers
{"_id":"66b1f7142144fc22ac0b2fe6","slug":"rakhi-craze-in-rajgarh-every-year-this-woman-from-sarangpur-makes-and-sends-101-raksha-sutras-with-her-own-hands-to-the-soldiers-deployed-in-the-army-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1968172-2024-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: हर साल 101 रक्षा सूत्र जवानों के लिए हाथों से बनाकर भेजती है सारंगपुर की महिला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: हर साल 101 रक्षा सूत्र जवानों के लिए हाथों से बनाकर भेजती है सारंगपुर की महिला, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 04:29 PM IST
Link Copied
आगामी दिनों में आने वाला भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार, भारत देश में बड़े ही हर्षोल्लास उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया जाता है। इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई आशीर्वाद के रूप में अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देता है। लेकिन हमारे देश की चारो सीमाओं पर हमारी सुरक्षा के लिए तैनात सैनिक अपने घर नहीं आ पाते। इसके लिए राजगढ़ के सारंगपुर क्षेत्र में निवास करने वाली पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लगभग पिछले 10 से 11 वर्ष से अपने हाथों से रक्षा सूत्र बनाकर, रक्षा मंत्रालय को भेजती आ रही हैं और इस वर्ष भी उनकी यह तैयारियां चल रही हैं।
दरअसल, पूर्व में सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष की बागडोर संभाल चुकी रूपल प्रमोद सदानी लगभग 10 से 11 वर्ष से राखी के पूर्व अपने हाथों से रक्षा सूत्र तैयार करने में जुट जाती हैं और राखी के करीब आते-आते वह 101 राखियां तैयार कर लेती हैं और उन्हें वो रक्षा मंत्रलाय को कुरियर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजती है, जिसमें वे ये राखियां उन भाइयों तक पहुंचाने का जिक्र करती हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए देश की चारो सीमाओं पर डटे हैं और राखी का पर्व मनाने के लिए घर नहीं जा पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।