सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VIDEO : Leader of Opposition Jairam Thakur said Disaster affected people should get help under relief package

VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत मिले सहायता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:05 PM IST
VIDEO : Leader of Opposition Jairam Thakur said Disaster affected people should get help under relief package
शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से भारी तबाही हुई है। आपदा प्रभावितों को सरकार की तरह से राहत पैकेज के तहत ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाए, क्योंकि जन और धन की बहुत हानि हुई है। चाहे इस साल की आपदा हो या पिछले साल की, नुकसान को एक नज़र से ही देखना होगा। सभी जगहों पर राहत और बचाव कार्य और तेज करने की आवश्यकता है। जिससे लापता लोगों को जल्दी से जल्दी तलाशा जा सके। सभी प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए। केंद्र सरकार सहयोग कर रही है और आगे भी करेगी। प्रधानमंत्री से जब मैं मिला तो उनके पहले शब्द ही यही थे कि हिमाचल को क्या हो गया। इस बार भी इतनी बड़ी त्रासदी चिंता का विषय है। उन्होंने हर प्रकार से प्रदेश के सहयोग का भरोसा दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने हिम केयर को निजी अस्पतालों में बंद करने के सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री संवेदनहीन बातें कर रहे हैं। यदि किसी निजी अस्पताल में किसी तरह का घोटाला हुआ है तो सरकार उसके खिलाफ तय कानून के तहत कार्रवाई करे। मॉनिटरिंग की व्यवस्था को मजबूत करे। निर्धारित नियम बनाए और कठोर कार्रवाई करे। प्रक्रिया में कहीं कोई खामी है तो उसे और पारदर्शी बनाया जाए, लेकिन सरकार को बंद करने में ही सुख मिलता है। यदि किसी व्यवस्था में कोई खामी है, तो उससे दुरुस्त किया जाता है। सरकारी अस्पताल में कितनी लंबी लाइनें हैं। एमआरआई और सीटी-स्कैन के लिए छ: महीने के बाद की तारीख़ें मिल रही हैं। जिस मरीज को तत्काल इलाज की आवश्यकता होगी तो क्या वह सरकारी अस्पताल के महीनों बाद की तारीख़ों का इंतज़ार करेगा या जहां पर उसे इलाज मिलेगा, वहीं पर अपना इलाज करवाएगा। कुछ फैसले लेते वक्त संवेदनशीलता दिखानी होती है, लेकिन मुख्यमंत्री ने नहीं दिखाई। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि किसी बीमारी से परेशान मरीज़ को इस फ़ैसले से कितनी परेशानी उठाने पड़ेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछले साल के हादसे से कोई सबक नहीं सीखा। पिछले साल ब्यास में आई त्रासदी के बाद कई जगह पर बजरी और रेता जमा होने से ब्यास की धारा में परिवर्तन हो गया था, जिसे सही करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किए। सरकार ने बहुत सारा पैसा मलबे को हटाने के लिए खर्च किया। टेंडर लेने वालों ने करोड़ों रुपए की बज़री और रेता बेचकर कमाए लेकिन ब्यास की हालत जस की तस ही रही। ब्यास इस बार फिर उसी पुराने ढर्रे पर बह रही है, जिससे नुकसान होने की संभावना बहुत ज्यादा है। इतना सब कुछ होता रहा, लेकिन सरकारी महकमे ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आंखें बंद कर ली। यह आंखें क्यों बंद की गये, इसके पीछे कौन से लोग जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री को स्वयं इसका जवाब देना चाहिए। ब्यास की परिवर्तित धारा की वजह से जो नुक़सान होगा उसके लिए सिर्फ और सिर्फ सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : Sawan Somvar : महादेव के जयकारों से गूंजी संगमनगरी, शिवालयों पर लगी भक्तों की लंबी कतार

05 Aug 2024

VIDEO : ब्यास नदी के किनारे न जाएं, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा 100 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी

05 Aug 2024

VIDEO : सीएम योगी ने कहा, किसी के साथ अन्याय न हो पाए- इसका खास ख्याल रखें

05 Aug 2024

VIDEO : बंगाणा में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मक्की की फसल खेतों में बिछी

05 Aug 2024

Khandwa: नर्मदा के कछार क्षेत्रों में हो रही बारिश से इंदिरा सागर-ओंकारेश्वर डैम लबालब, खोले जा सकते हैं गेट

05 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : पर्यावरण दिवस पर मंत्रियों ने लगाए थे पौधे, देखभाल के अभाव में हुए खराब

05 Aug 2024

VIDEO : गजरौला में दो कांवड़ियों की मौत, बाइकों की सीधी टक्कर में तीन सवार घायल

05 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में आईजी और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल बांटे

05 Aug 2024

VIDEO : पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

05 Aug 2024

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, खुद को परिचित बताकर घटना को देता था अंजाम

05 Aug 2024

VIDEO : सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

05 Aug 2024

Kishore Gaurav Samman: पार्श्व गायिका मिलन सिंह को मिला 'किशोर गौरव', श्रीजीत ने बांधा किशोर के नगमों का समां

05 Aug 2024

Khandwa: विजयवर्गीय का उद्धव पर हमला, बोले- बाल ठाकरे सोचते होंगे ये कैसा बेटा किया? राहुल को लेकर भी ये कहा

05 Aug 2024

VIDEO : हाथरस में साथी के घायल होने पर भड़के कांवड़िये, लगाया जाम, किया हंगामा

05 Aug 2024

VIDEO : बरेली में रविवार शाम से ही जुटने लगे कांवड़िये, मध्य रात्रि के बाद गूंजा हर-हर महादेव

05 Aug 2024

VIDEO : आस्था के अजब रंग... भगवान शिव की प्रतिमा कंधों पर रखकर गंगाजल लेकर आया भक्त

05 Aug 2024

VIDEO : आगरा में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कैलाश मंदिर में की पूजा-अर्चना

04 Aug 2024

VIDEO : गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल; दशाश्वमेध घाट पर चौथी बार बदला आरती स्थल

04 Aug 2024

VIDEO : सासनी के किरोड़ीगंज में राधारानी झूला महोत्सव का आयोजन, झूमे भक्त

04 Aug 2024

VIDEO : हरियाणा के हर विधानसभा में होगी BJP की जन आशीर्वाद रैली, कुरुक्षेत्र में कोर कमेटी ने लिया ये फैसला

04 Aug 2024

VIDEO : हॉकी में एनईआर क्लब ने इंडिपेंडेंट क्लब को हराया, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

04 Aug 2024

VIDEO : एनईआर बुल्स को हरा कर बीएलडब्ल्यू बना बास्केटबॉल का चैंपियन

04 Aug 2024

VIDEO : गंगीरी के गांव नगला हिमाचल में पुलिस ने कुर्की कर दो ट्रैक्टर, कार और बाइक किए जब्त

04 Aug 2024

VIDEO : हरियाणा के पूर्व सीएम के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी से बालूगंज थाने में घंटों पूछताछ

04 Aug 2024

VIDEO : बरेली के जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला कांवड़ियों का जत्था, तिरपाल से ढका गया धर्मस्थल

04 Aug 2024

VIDEO : बलिया में रोहित के परिजनों से मिलने के बाद बोले उपमुख्यमंत्री, दी 5 लाख की सहायता

04 Aug 2024

VIDEO : गाजीपुर में हॉकी खिलाड़ी राजकुमार के घर मना जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

04 Aug 2024

VIDEO : बुझ गई धमतरी के गंगरेल की प्यास, 29 टीएमसी से ज्यादा भरा पानी, खोले गए पांच गेट

04 Aug 2024

VIDEO : ओलंपिक में पूर्वांचल के दो खिलाड़ियों का जलवा, सेमीफाइनल में पहुंचते ही परिवार में मना जश्न, मिलीं बधाईयां

04 Aug 2024

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में 12 दिन पहले ही मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

04 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed