{"_id":"66b0c3c1fd56d55185098c09","slug":"video-search-operation-continues-in-rajban-for-the-fifth-day-two-people-are-still-missing","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजबन में पांचवें दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी नहीं मिले दो लापता लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजबन में पांचवें दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी नहीं मिले दो लापता लोग
राजबन हादसे में लापता लोगों को ढूंढने के लिए चलाया गया सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन दूसरी बार राजबन पहुंचे और सर्च अभियान को लीड किया। अब केवल दो लोगों को ढूंढना शेष है। लापता हुए 10 लोगों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों के 100 से अधिक जवान दिन-रात लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगे हुए हैं। इन जवानों के अनथक प्रयासों से भारी चट्टानों के बीच फंसे लापता लोगों को ढूंढा जा सका है। सर्च अभियान में स्निफर डॉग की मदद से लापता लोगों को ढूंढने में काफी मदद मिली है। लापता दो लोगों को हादसे वाले स्थल से लेकर साथ बहती खड्ड में भी ढूंढा जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू टीमों द्वारा खड्ड के किनारों पर भी खोज की जा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ड्रोन के माध्यम से भी खोज जारी है। हादसे में लापता दो लोगों को स्निफर डॉग के माध्यम से भी ढूंढने के प्रयास जारी हैं। खोज अभियान में मैनुअल टूल के साथ, ब्लास्टिंग, ड्रिलिंग, कटिंग करके भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग पहुंचने की 6 किमी लम्बी सड़क को बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं और भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। कहीं-कहीं तो सड़क पूरी तरह से खड्ड में तबदील हो गई है। उन्होंने बताया कि सड़क में आने वाले दो पुलों को दुरस्त कर दिया है और जल्दी इस सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के बहाल होने पर भारी मशीनरी के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जाएगा। ताकि जल्दी से जल्दी दो लापता लोगों को भी ढूंढा जा सके। उपायुक्त ने बताया कि 8 मृतकों के परिवारों को उनके खाते में 4-4 लाख रुपये की कुल 32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को राशन, गैस, ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है। बता दें कि राजबन गांव में बादल फटने के बाद 10 लोग लापता हुए थे। हादसे के तुरंत पश्चात जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गया था। अब कुल आठ शव बरामद हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।