Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
VIDEO : Drinking water crisis in rural areas adjoining Nahan even during rainy season villagers submitted memorandum to DC Sirmaur
{"_id":"66b0bc7067d8ea107b0a482f","slug":"video-drinking-water-crisis-in-rural-areas-adjoining-nahan-even-during-rainy-season-villagers-submitted-memorandum-to-dc-sirmaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात में भी पेयजल संकट, ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात में भी पेयजल संकट, ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को सौंपा ज्ञापन
बरसात के मौसम में भी लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को लेकर ग्राम पंचायत नाहन के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला और ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत नाहन के उप प्रधान जय प्रकाश सहित ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत नाहन के ग्रामीण इलाकों में लगातार बरसात में पेयजल संकट गहरा रहा है। क्षेत्र के 10 से 12 गांव के सैकड़ों ग्रामीण दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन कोई समाधान न होने के चलते मजबूरन उपायुक्त सिरमौर के संज्ञान में समस्या लाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को बावड़ियों व प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में पेयजल किल्लत लोगों के लिए मुसीबत बनी है और लोग इधर-उधर से पानी ढो रहे हैं। बरसात के दिनों में यहां वहां से पानी लेने के चलते बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चुडन, धारक्यारी, जलापड़ी समेत गिरी पेयजल योजना से सप्लाई होती थी, लेकिन इन दिनों यह सभी योजनाएं बंद की गई हैं। जिस कारण पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में पेयजल संकट बना है। ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर से गुहार लगाई कि जल्द समस्या का समाधान करवाया जाए। उधर, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल मिला है। मामले में संबधित विभाग को समस्या के समाधान को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।