{"_id":"66b1d4b3c8df62debc046ccc","slug":"video-samajavatha-chhatara-sabha-ka-pathathhakara-bhaugdha-ta-varathha-ma-aae-ebvapa-karayakarata-mafa-para-shata-haaa-mamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : समाजवादी छात्र सभा का पदाधिकारी भिड़ा तो विरोध में आए एबीवीपी कार्यकर्ता, माफी पर शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : समाजवादी छात्र सभा का पदाधिकारी भिड़ा तो विरोध में आए एबीवीपी कार्यकर्ता, माफी पर शांत हुआ मामला
बरेली कॉलेज में सोमवार को हिंदी विभाग विभाग प्रभारी से समाजवादी छात्र सभा (सछास) के पदाधिकारियों की बहस हो गई। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सछास के विरोध और शिक्षक के समर्थन में आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस के पहुंचने पर सछास पदाधिकारी ने विभाग प्रभारी से माफी मांगी। तब मामला शांत हुआ। हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. परमजीत कौर के पास सछास के महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल एक शोध छात्र की पैरवी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि दस्तावेजों में गड़बड़ी थी, जिस वजह से प्रभारी ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस बीच विक्रांत और प्रो. परमजीत में बहस होने लगी। उन्होंने अपने भाई कॉमर्स विभाग प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह को बुला लिया। हंगामा होता देख अभाविप के पदाधिकारी भी पहुंच गए। सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और एबीवीपी के विभाग सह संयोजक श्रेयांस वाजपेयी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने दोनों को शांत कराया। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण के पीछे एक शिक्षक को ही जिम्मेदार माना जा रहा है, जिसके विरोध में पिछले दिनों विभाग प्रभारी प्राचार्य से मिली थीं। बरेली कॉलेज के मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने बताया कि हिंदी विभाग प्रभारी से कुछ छात्रों की कहासुनी हो गई थी। बाद में बहस करने वाले छात्रों ने माफी मांग ली है, जिन्हें प्रभारी ने माफ भी कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।