{"_id":"66b20fb7dcd6012b4c0d748d","slug":"video-kutlahar-mla-vivek-sharma-inaugurated-the-press-room-office","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया प्रेस रूम कार्यालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया प्रेस रूम कार्यालय का उद्घाटन
कुटलैहड़ कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को प्रेस क्लब बंगाणा के प्रेस रूम कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले पौधारोपण किया। उसके बाद दीप जलाकर प्रेस रूम का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि मैंने 3 महीने पहले इसका कमिटमेंट किया था और समय से पहले अपना कमिटमेंट पूरा किया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तथा इसका मजबूत होना जरूरी है। जिसके माध्यम से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिलती है। विधायक ने कहा कि लोकशाही को पत्रकार ही मजबूत बनाता है और आगे भी बनाता रहेगा। उन्होंने प्रेस क्लब बंगाणा के सभी प्रेस बंधुओं को इकट्ठा होकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रेस क्लब के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रेस क्लब के उद्घाटन के बाद विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विकास के लिए सामूहिक इच्छा शक्ति के लिए सभी प्रयास करें। और प्रेस क्लब के लिए कभी भी कोई भी समस्या होगी तो हिमाचल प्रदेश सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगा। इसके पश्चात विधायक विवेक शर्मा ने प्रेस क्लब कार्यालय में फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए अपनी निधि से देने की घोषणा की और साथ ही कहा कि भविष्य में जो भी प्रेस क्लब की मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।